स्वेक्षा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

मोतिहारी। मोतिझील के किनारे नये सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। साथ ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण स्वेक्षा से हटा लेने का निर्देश दिया है। अगर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो जुर्माना वसूलने के साथ अतिक्रमण बल पूर्वक हटाया जाएगा। इस संबंध में बताया गया है कि मौजा-बेलबनवा, थाना नं0-167 एवं मौजा म्यूनिसिपिल्टी, थाना नं0-122 में नए सड़क एवं सड़क से मिलने वाली पुरानी लिंक सड़क का पैमाइस कराया गया। पैमाइस के बाद मौजा म्यूनिसिपिल्टी में सम्पर्क पथ खेसरा सं0-974, 975, 976 एवं 977 की भूमि के अतिक्रमणकारियों (1) राजेश्वर प्रसाद सिंह, पिता सुर्य प्रसाद सिंह, (2) संजीव कुमार सिंह, पिता स्व जगत नारायण सिंह तथा सम्पर्क पथ के खेसरा सं0-1191, 1192, 1193 के भूमि के अतिक्रमणकारियों (1) विद्यावती देवी, पति अशोक कुमार सिंह, (2) उषा देवी, पति रत्नेश्वर कुमार, (3) प्रमोद प्रसाद गुप्ता, (4) योगेन्द्र किशोर, पिता स्व० जनक प्रसाद, (5) सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, पिता स्व० रामचन्द्र प्रसाद, (6) सुमन कुमार, पिता स्व० जनक प्रसाद, (7) सुयश कुमार, पिता सुबोध कुमार सिन्हा, (8) हरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पिता स्व० जयकिशोर प्रसाद, (9) राजन कुमार, (10) प्रमोद गुप्ता, पिता स्व० लालजी प्रसाद गुप्ता, (11) प्रमोद केसरी के साथ ही मौजा बेलबनवा, थाना नं0-167 अंतर्गत मोतिझील के खेसरा सं0-859 के अतिक्रमणकारियों-(1) नन्दलाल राय, पिता देवराज राय, (2) संजीव कुमार सिंह, पिता स्व० जगतनारायण सिंह, (3) निलेश रंजन व मनिष रंजन, पिता स्व० नागेन्द्र प्रसाद, (4) सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, पिता स्व० रामचन्द्र प्रसाद, (5) सुमन कुमार, पिता जनक प्रसाद, (6) शैलेन्द्र शरण उर्फ शेठ जी, (7) दिपक जायसवाल (8) शैलेन्द्र चौधरी, पित्रा भारत भूषण चौधरी वगैरह (9) अनील कुमार साह, पिता मथुरा साह, (10) उत्कर्ष राज, पिता स्व० रामकुमार श्रीवास्तव को अतिक्रमण खाली कराने के लिए अंचलाधिकारी, सदर मोतिहारी के द्वारा द्वितीय नोटिस का तामिला कराया जा चुका है। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं खाली किया जाता है, तो जिला प्रशासन बल पूर्वक अतिक्रमण खाली करायेगी तथा अतिक्रमणकारियों से नियमानुसार दण्ड की भी वसूली करेंगी।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन