“हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 2 नवंबर को

आगामी 2 नवंबर को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर संध्या 6 बजे और 3 नवम्बर को सुबह 9 बजे महापर्व छठ की पवित्रता और आस्था पर आधारित भोजपुरी फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। यह फिल्म, जो छठ पर्व की महिमा और उसकी गहरी धार्मिक आस्था को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, भोजपुरी दर्शकों के लिए दीवाली और छठ पूजा का विशेष उपहार है।

फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। इसके निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जो भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक लाल बाबू पंडित ने किया है और इसकी कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया, ” एंटर10 के ओनर मनीष सिंघल जी का आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके इस तरह की फिल्म बनाने का मौका दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों, खासकर महिलाओं को बेहद पसंद आएगी।”

मनीष सिंघल ने प्रदीप सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में भोजपुरी संस्कृति को जीवंत बनाती हैं और दर्शकों को उनकी परंपराओं से जोड़ती हैं। छठ पर्व पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से दर्शक एक अनोखे धार्मिक अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

आपको बता दें कि फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” भोजपुरी की ट्रेंडिंग स्टार अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ अपर्णा मल्लिक, माया यादव, रिंकू भारती, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, सुशील सिंह, ललित उपाध्याय, दीपक सिन्हा जैसे कलाकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। फिल्म के संगीत का जिम्मा ओम झा ने संभाला है, जिन्होंने छठ महापर्व की भावना और भक्तिभाव को ध्यान में रखते हुए मधुर धुनें तैयार की हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव और अरविंद तिवारी हैं। छायांकन आर. आर. प्रिंस ने किया है और संपादन धरम सोनी ने किया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतम ने किया है। कला निर्देशन रणधीर एन दास, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन विद्या-विष्णु ने किया है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है, जबकि इंटर 10 रंगीला के बैनर तले फिल्म के म्यूजिक को रिलीज़ किया गया है।

  • Related Posts

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम…

    Continue reading
    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार