सीएम योगी के ‘बंटेगे तो कटेंगे’ वाले पोस्टर पर सांसद संजय राउत का तंज

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: संजय राउत ने कहा योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे? फिलहाल अगर वो आते हैं, तो आने दो यहां आकर सिर्फ भड़काऊ बयानबाजी करेंगे और क्या करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और एमवीए दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे पर अब तक अंतिम सहमती नहीं बनी है. हालांकि दोनों दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बीच यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ लिखा हुआ पोस्टर लगाया गया, जिसकी खासी चर्चा है. अब इस पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तंज कसा है.

संजय राउत ने कहा, “योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे? वो यूपी में अपनी पार्टी को नहीं बचा पाए. अयोध्या, चित्रकूट नहीं बचा पाए. फिलहाल अगर वो आते हैं, तो आने दो वो राज्य के मुख्यमंत्री हैं. यहां आकर भड़काऊ बयानबाजी करेंगे और क्या करेंगे? यहां न कोई बंटेगा न कोई कटेगा ये महाराष्ट्र है.”

वहीं एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में तीन पार्टी प्रमुख है. हरियाणा में पूरी सीट पर कांग्रेस अकेले लड़ी थी क्या हुआ? यहां सबको साथ लेकर चलना है. फिलहाल सीटों को लेकर बात चल रही है.”

सीएम योगी नारा बना चर्चा का विषय

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक जनसभा के दौरान दिया गया नारा इस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है. विधानसभा चुनावों के दौरान इस स्लोगन का भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर इस्तेमाल करती दिख रही है. वहीं विपक्षी दलों की ओर से जातीय गोलबंदी के प्रयासों की काट के तौर पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सहारा लिया जा रहा है.

दरअसल, बांग्लादेश में बदले राजनीतिक हालात के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए अत्याचार के मसले पर दिया गया सीएम योगी का बयान इन दिनों चुनावी राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम योगी बयान को पहले हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रचारित किया गया. अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मैदान में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले पोस्टर खासी चर्चा में है.

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’