मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी

 कई लोग लापता, राहत कार्य जारी

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में गुरुवार को नाव पलटने की सूचना मिली है. कई लोगों के लापता होने की सूचना है. नाव पर 9 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि औराई प्रखंड में पशुचारा लाने के लिए सभी लोग जा रहे थे. राहत बचाओ कार्य जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है.
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंम मच गया. मौके पर ग्रामीणों की काफी जुट गई. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने डूबे हुए लोगों को बाहर निकाला. अभी कुछ लोगों की लापता होने की सूचना है. अभी तक बरामदगी नहीं हुई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर औराई अंचलाधिकारी पहुंचे.
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अभी भी कुछ लोग लापता हैं. पीड़ित परिवार वालों के घर में मातम पसरा हुआ है. यह घटना मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के फतेहपुर बैरौना गांव की है. इस घटना के मौके पर अफरातफरी मच गई है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा की वजह से नाव अनियंत्रित हो पलट गई. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से जोड़कर इसे देखा जा रहा है. बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इससे झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार को तड़के तक ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकता है.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!