‘अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा’, गिरिराज सिंह की यात्रा में बोले बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह

 मचा बवाल

 अररिया। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया में एक विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अररिया में रहना है तो सामाजिक सद्भाव कायम रखना होगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ 21 अक्टूबूर को अररिया पहुंची। यहां ठाकुरबाड़ी परिसर में रात में एक सभा का आयोजन था। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और धर्म गुरु दीपांकरजी महाराज सहित भाजपा और हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए थे। इसी सभा में बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने हिंदू वाला बयान दिया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘खुद को हिंदू बोलने में भला कैसी शर्म? हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब बेटा-बेटी की शादी करनी हो तब जात-पात खोज लीजिए, लेकिन जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए, बाद में जाति को ढूंढिए।’
सोशल मीडिया पर भी लोग सांसद के बयान की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनका बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है। वहीं, भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रदीप सिंह का इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उनका कहना है कि सांसद सिर्फ हिंदुओं को एकजुट करने की बात कर रहे थे।
इस बीच, गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पार्टी का नहीं बल्कि उनका निजी कार्यक्रम है। उन्होंने प्रदीप सिंह के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें, प्रदीप सिंह का यह विवादित बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बयान से सियासी पारा और चढ़ने की आशंका है।

  • Related Posts

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का समर्थन…

    Continue reading
    चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा BJP का दामन
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता