कश्मीर एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष आतंकी ढेर

श्रीनगर| प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का ‘ए प्लस’ श्रेणी का एक आतंकवादी बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वह 2018 में शोपियां के जैनपोरा में अल्पसंख्यक आवास शिविर की रखवाली करने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था, जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि 14/15 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान, पुलवामा के उजरामपथरी गांव में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 44 आरआर और सीआरपीएफ की 182 बटालियन द्वारा एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

पुलिस ने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादी की उपस्थिति का पता चला, उसे आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अवसर दिए गए। हालांकि, उसने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसकी जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।”

इस मुठभेड़ में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम का एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान हेफ-श्रीमल शोपियां निवासी फिरोज अहमद डार के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, “पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी ए प्लस श्रेणी का था। वह सुरक्षा बलों और नागरिक अत्याचारों सहित कई आतंकवादी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा था। मारा गया आतंकवादी 2017 से सक्रिय था और दिसंबर 2018 में जैनपोरा में माइनॉरिटी गार्ड पर हमले सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप चार पुलिस कर्मियों की शहादत हुई थी और उनकी सर्विस राइफलें लूट ली गईं थी।”

पुलिस के अनुसार, “वह फरवरी 2019 में डंगरपोरा पुलवामा निवासी मुनीर अहमद भट की बेटी इशरत मुनीर नाम की एक लड़की की हत्या में भी शामिल था। वह एक गैर स्थानीय मजदूर चरनजीत, पुत्र हंस राज की हत्या में भी शामिल था, जो मूलरूप से पंजाब का निवासी था। अक्टूबर 2019 के घटनाक्रम में उसने अन्य लोगों को घायल भी कर दिया था, जब वे शोपियां के जैनपोरा इलाके में एक वाहन में सेब के बक्से लोड कर रहे थे। इसके अलावा, उसने भोले-भाले युवाओं को आतंकवादी रैंक में शामिल होने के लिए लुभाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”

उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, एक एके राइफल सहित तीन मैगजीन भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा कि बरामद सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

  • By TN15
  • June 13, 2026
सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

  • By TN15
  • June 13, 2026
बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

  • By TN15
  • June 13, 2026
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

 असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

  • By TN15
  • June 13, 2026
 असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

  • By TN15
  • June 13, 2026
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान