10 माह के बच्चे ने मुंह में लिया जिंदा सांप

 खिलौना समझ कर खेल रहा था मासूम

 नवादा। बिहार के नवादा में 10 महीने के बच्चे ने खेलते-खेलते जिंदा सांप को मुंह में डाल लिया। बच्चे के पिता ने तुरंत सांप को हटाया और उसे मार डाला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। सांप जहरीला नहीं था, जिससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
नवादा के शिवनगर मोहल्ले में 10 साल के मासूम ने जिंदा सांप को मुंह में डाल लिया। चंद्रमणिकांत का 10 महीने का बेटा हर्ष राज घर में खेल रहा था। तभी एक सांप उसके पास आ गया। हर्ष ने नादानी में सांप को पकड़ लिया और उसे अपने मुंह में डाल लिया। हर्ष के पिता ने तुरंत सांप को बच्चे के मुंह से खींचकर हटाया और उसे मार डाला। इसके बाद, घबराए हुए माता-पिता बच्चे और मरे हुए सांप को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे की जांच की। राहत की बात यह रही कि सांप ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है क्योंकि सांप जहरीला नहीं था। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने मरे हुए सांप की पहचान तेलिया सांप के रूप में की, जो जहरीला नहीं होता है। जानकारों के अनुसार तेलिया सांप वास्तव में छिपकली की एक प्रजाति है, जिसे लोग अक्सर सांप समझकर मार देते हैं। यह केंचुए जैसा दिखता है, लेकिन सांप की तरह रेंगता है। इसमें जहर नहीं होता है और यह इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इस सांप को ब्लाइंड स्नेक, फ्लावरपॉट स्नेक, कॉमन ब्लाइंड स्नेक, आइलैंड ब्लाइंड स्नेक, हवाईयन ब्लाइंड स्नेक नामों से भी जाना जाता है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!