सरकारी कार्यक्रम में डीजीपी और गृह सचिव के सामने हाथ जोड़ने लगे सीएम नीतीश

 बोले: जल्दी कर न दीजिएगा..बोलअ..

 ‘जल्दी से नियुक्तिया करा न दीजिए’

 पटना। विधानसभा चुनाव से पहले सभी कार्यों को संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पड़े। पुलिस विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुले मंच से डीजीपी और गृह सचिव के सामने हाथ जोड़कर उनसे अपील करने लगे। गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए, पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से किए अपने वादों को हर हाल में पूरा कर लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने के बाद ही उनके सामने वोट मांगने जाएंगे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री विधान सभा चुनाव से पहले सभी अधूरे कामों को पूरा करना चाहते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें अधिकारियों के सामने हाथ ही क्यों न जोड़ने पड़े।
सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर अधिकारियों के सामने काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए हाथ जोड़कर उनसे अपील करते नजर आए हैं। पटना में बिहार पुलिस के 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ा। गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और गृह सचिव के सामने हाथ जोड़कर कहा कि, जल्दी कर न दीजिएगा.. बोलअ.. आइए न यहां पर आकर बताइए.. कि जल्दी करिएगा कि नहीं करिएगा.. सीएम के बुलाने पर मौके पर मौजूद गृह सचिव ने माइक पर कहा कि, महोदय का जो भी निर्देश दिया जा रहा है.. माननीय मुख्यमंत्री जी का.. बिहार पुलिस उसपर पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगी और सभी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा.. शीघ्र नियुक्ति, उन्नत प्रशिक्षण और उनकी पोस्टिंग करा कर के उत्कृष्ट कार्य दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत बहुत धन्यवाद.. जल्दी से इस काम को करिए।
बता दें कि इस नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में मीडिया को आमंत्रित तो किया गया था लेकिन जब मीडियाकर्मी तय समय पर कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों ने अधिकारियों से कार्यक्रम को कवरेज करने देने की बात कही लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और मीडिया को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया।

  • Related Posts

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले भरत…

    Continue reading
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का समर्थन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    • By TN15
    • June 25, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा