सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी ने किया फर्जीवाड़ा का खुलासा

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में गढ़ी चौखंडी गांव के निवासी तथा सीएजी विभाग से सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी रतनपाल सिंह यादव ने फर्जीवाड़ा का खुलासा किया है। फेस तीन थाना क्षेत्र के तहत गढ़ी चौखंडी गांव में फर्जी तरीके से आठ बीघा जमीन की रजिस्ट्री तथा दाखिल खारिज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस जमीन की बाजारी कीमत करीब 80 करोड रुपए बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि गढ़ी चौखंडी के खसरा संख्या 115 में उनके परिवार की दादा लाई जमीन है तथा सैकड़ो साल से उनका पुश्तैनी कब्जा है lकुछ भूमाफियाओं ने मेरे सगे भतीजे प्रमोद यादव व विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय नानक चंद्र यादव की आठ बीघा जमीन के कूट रचित फर्जी अभिलेख तैयार करके 16 लोगों के नाम बैनामा कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह बैनामा मामूरा गांव के महेश कुमार पुत्र सूरते सिंह विशाल चौहान पुत्र महेश कुमार विकास चौहान पुत्र महेश कुमार योगेंद्र कुमार पुत्र सूरते सिंह निखिल चौहान पुत्र योगेंद्र कुमार चौहान दिल्ली निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र भोले राम गीता देवी पत्नी गोलू राम श्याम सलोनी पुत्र श्री राम लखन निवासी गढ़वाली रविंद्र कुमार पुत्र श्री प्रीतम युद्धवीर पुत्र विजयपाल निवासी रायपुर खादर सेक्टर 126 नोएडा प्रवीण यादव पुत्र श्री महेश यादव निवासी बुलंदशहर अशोक यादव पुत्र महेश यादव वाशी बुलंदशहर मोदी राम पुत्र कबीर सिंह गाजियाबाद के नाम फर्जी बना किए गए हैं।

रतनपाल यादव ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होने उप जिला अधिकारी दादरी तथा पुलिस आयुक्त को लिखित में शिकायत दी तथा फर्जी बैनामा करके जमीन हड़पने वालों के खिलाफ 21 फरवरी 2024 को थानाफेज तीन में एफ आई आर भी दर्ज की गई परंतु अभी तक पुलिस द्वारा सभी नामजद आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गयाl पुलिस ने मामले को दबाने के लिए फर्जी तरीके से राजेश तथा राजू नामक मामूली व्यक्तियों को गिरफ्तार करके औपचारिकता पूरी कर लीl उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने फर्जी बैनामे के एक हफ़्ते में दाखिल खारिज भी करने के आदेश पारित कर दिए तहसीलदार र को कई बार शिकायत की गई पर अभी तक ना तो उन्होंने गैरकानूनी यादव आदेशों को कानूनन निरस्त किया किया है और ना ही किसी भी दोषी कर्मचारियो के खिलाफ कोई कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि उनके भतीजे प्रमोद तथा विनोद के नाम से 17 जुलाई 2023 से 4 अक्टूबर 2023 के बीच कुल बैनामे किए गए हैं जिनमें से 13 बेनामों के संबंध में उन्हें जानकारी मिली हैl इस मामले में विनोद या प्रमोद को बिना कोई जानकारी है नोटिस दिए गए फर्जी तरीके से दूसरे गांव में वाद दर्ज कर दाखिल खारिज कियाl उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज के लिए कमसेकम 30 दिन के समय सीमा होती है लेकिन इस मामले में एक-एक हफ्ते में दाखिल खारिज के आदेश पारित कर दिए गएl इससे मामले में भूमाफिया के साथ तहसील के कर्मचारियों के भी सीधी तौर पर मिली भगत स्पष्ट है lउन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई ना ही किसी की गिरफ्तारी की गई है। रतनपालसीन ने चेतावनी कि यदि जिले स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

  • Related Posts

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार (20 जून)…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    • By TN15
    • June 20, 2026
    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज