रानीगंज में प्रयास फाउंडेशन और नारी बंधन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

रानीगंज- रानीगंज की प्रमुख सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन एवं नारी बंधन के द्वारा रानीगंज के पीएन मालिया रोड स्थित सियारसोल राज हाई स्कूल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया और 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस शिविर में रोनाई क्षेत्र के विनय चौधरी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की। डॉक्टरों ने ईसीजी, गाइनोकोलॉजी,ऑर्थोपेडिक सहित कई अन्य विभागों में विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।
इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान जिले में रक्तदान आंदोलन के अग्रणी प्रवीर धर रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, चेयरमैन अरुण भरतीया,अभिमन्यु भगत, विनय चौधरी मेमोरियल हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर दीपेंद्र कुमार सिंह,और प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता समेत सदस्यगण मौजूद थे।
इस दौरान पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देती है। उन्होंने कहा की हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान रक्तदान शिविरों की संख्या में कमी आई थी,जबकि थैलेसीमिया जैसे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। इसी वजह से इस शिविर का आयोजन किया गया है।
इस शिविर ने न केवल रक्तदान को प्रोत्साहित किया, बल्कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।

  • Related Posts

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नांदेड़ से एक ऐसा…

    Continue reading
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    • By TN15
    • August 26, 2026
    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!