दिल्ली के रोहिणी में स्कूल के पास धमाका, दुकान और गाड़ियों के शीशे टूटे

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार के सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका की आवाज से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। बता दे कि धमाका इतना जोरदार था कि उसके चलते रोड पर धूल का गुबार दिखने लगा और जब तक लोग कुछ समझ पाते, इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। धमके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि उसकी वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए और साथ ही कुछ दुकानों को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने धमाके का कारण पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई है, जो इस घटना की विस्तृत जानकारी देने के लिए जांच करेगी। फिलहाल मौके पर दमकलकर्मी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एफएसएल टीम पहुंची हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि यह कोई हमला है या हादसा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घटना की सूचना रविवार सुबह 7:47 मिनट पर दी गई थी। घटनास्थल पर अन्य आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया है।

रोहिणी जिले के डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी। सुबह दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दो दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया था।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप