आज शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली| आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) के शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांकों में यह लगातार चौथे सत्र की गिरावट है। सुबह 9.30 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ने 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 57,857 अंक पर कारोबार किया।

यह 58,117 अंक के पिछले बंद से 58,122 अंक पर खुला।

अब तक यह 57,872 अंक के निचले स्तर को छू गया है।

इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में व्यापक 50 अंकों वाला निफ्टी मंगलवार को 17324 पर बंद होने के बाद 17,323 अंक पर खुला।

सुबह के कारोबार के दौरान इसने 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 17,262 अंक पर कारोबार किया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, मुथूट फाइनेंस, सन फार्मास्युटिकल, नेस्ले इंडिया शुरूआती कारोबार में शीर्ष पर रहे।

खास तौर से, भारतीय शेयरों में हाल ही में लगातार बिकवाली देखी जा रही है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi