बंगाल का सिंदूर खेला और कंधे पर माता की विदाई

 नालंदा में दिखा परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम

 नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम दिखा। एक तरफ माता दुर्गा की हर्षोल्लास के साथ विदाई की गई। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने सिंदूर खेला किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और माता रानी से अगले वर्ष आने की मन्नत मांगी। इस दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सिंदूर खेला जिले के लिए अभी नया है। धीरे-धीरे भारी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हो रही हैं।
बिहारशरीफ के अलीनगर मोहल्ले में वर्षों से चली आ रही परंपरा के साक्षी हजारों लोग बने। हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदाई दी। मोहल्ले के युवक माता रानी को अपने कंधे पर उठाकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर विसर्जन स्थल तक के लिए ले जाते हैं। यह परंपरा इस इलाके में कई सालों से चली आ रही है। जिसका निर्वहन आज भी युवक कर रहे हैं। मोहल्ले वासियों का मानना है कि इस परंपरा को निभाने के कारण मोहल्ले को अमन चैन बरकरार रहता है।
इसी तरह बिहार शरीफ के अन्य जगहों पर भी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में देखने को मिला जहां महिलाएं नाचते गाते माता रानी को विदाई दी। बिहारशरीफ समेत जिले के अन्य इलाकों में यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जिले में सिंदूर खेला चर्चा का विषय बना रहा। सिंदूर खेला बंगाल में परंपरागत तरीके से निभाया जाता है। वहां महिलाएं एक दूसरे को भारी मात्रा में सिंदूर लगाती हैं। महिलाओं के लिए एक तरह से ये सिंदूर होली की तरह हो जाता है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन!