सीटू कार्यकर्ताओं ने मनाई डब्ल्यूएफटीयू की 79 वी वर्षगांठ! इस अवसर पर सम्मानजनक कार्य एवं जीवन स्थितियों की मांग की गई

नोएडा, 3 अक्टूबर 2024 डब्ल्यूएफटीयू की 79 वीं स्थापना वर्षगांठ पर अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस के तहत एवं मजदूरों के कई मुद्दों/ मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे होने वाले जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए चल रहे अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने आज गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा व सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पार्क में नुक्कड़ नाटक व आमसभा का आयोजन किया। दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक और सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने मजदूरों के मुद्दों/ मांगों को रेखांकित करते हुए 5 अक्टूबर 2024 को डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन में मजदूरों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।

सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि आज पूरे विश्व में ट्रेंड यूनियनों के कार्यकर्ता डब्ल्यूएफटीयू की 79 वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर विरोध कार्रवाइयों के माध्यम से हम सम्मानजनक कार्य एवं जीवन स्थितियों की मांग करते हैं। साथ ही वेतन कटौती के बिना प्रतिमा 35 घंटे काम, सभी कार्य स्थलों पर सुरक्षा की गारंटी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की सार्वभौमीकरण, गुणवत्तापूर्ण कार्य और रहने का वातावरण आदि मांगों को उठाया गया है।
सीटू जिला महासचिव रामसागर ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को होने वाले प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उक्त प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड अनुराग सक्सेना सहित कई नेता संबोधित करेंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?