मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत टाटा टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भवन का शिलान्यास किया गया।

बिट्टू कुमार
पाश्चिम चंपारण/बेतिया। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतिया के प्रांगण में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत टाटा टेक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भवन का शिलान्यास किया गया l इस शिलन्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद डा.संजय जायसवाल, नौतन विधायक नारायण साह, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, श्रम संसाधन विभाग के उपनिदेशक अमृता, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अजीत कुमार चौधरी, भवन निर्माण विभाग से कनीय अभियंता मनीष कुमार अन्य गणमान्य अतिथि तथा संस्थान के प्रशिक्षणरत सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे l

इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक सह आयोजनकर्ता महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ई.रवि कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के विद्युत व्यवसाय के अनुदेशक ई.सिकंदर चंद्रा ने किया। वही कार्यक्रम के पूरी तैयारी संस्थान के मैथ अनुदेशक बिहारी लाल प्रसाद, मुख्य अनुदेशक अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, मोहन प्रसाद कुशवाहा, मो.रहीम तथा अन्य सहयोगी कर्मचारी बब्लू कुमार, नवीन कुमार, देवेंद्र कुमार मनोज कुमार तथा सुनील कुमार ने अपनी अहम योगदान दिए। भवन के शिलान्यास के पश्चात मुख्य अथिति डा संजय जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहे की बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सरकार से हमेशा प्रयासरत रहेंगे l संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ई.रवि कुमार ने बताए की इस संस्थान में 4 व्यवसाय की प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे लगभग 160 बच्चियां प्रशिक्षणरत है l वही व्यवासाय अनुदेशक ई.सिकंदर चंद्रा ने बताया की यह संस्थान 2016 स्थापित है जिसमे से प्रशिक्षण प्राप्त कर सैकड़ो बच्चियां रेलवे, बिहार पुलिस, एसएससी, एसएसबी, बैंकिंग सेक्टर तथा प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रही है तथा अनेकों बच्चियां आईटीआई के तहत लेटरल एंट्री से डिप्लोमा तथा इंजीनियरिंग कर रही है l संस्थान के मुख्य अनुदेशक अवधेश कुमार तथा श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा की बच्चियों के गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण कराने के लिए हमलोग सरकार द्वारा प्राप्त हर एक संस्थान के भरपूर उपयोग के लिए तत्पर है l

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना