गया से पिंडदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत

 चार लोग गंभीर रूप से घायल

 औरंगाबाद। औरंगाबाद में पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए गया जा रहे श्रद्धालुओं के साथ शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, पिंडदान करने के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 (जीटी रोड) पर औरंगाबाद के बारूण थानाक्षेत्र स्थित जनकोप के पास हुआ।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थानाक्षेत्र के किशोरी तरण गांव निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप (40) के रूप में हुई है। घायलों में रामसूरत बिंद (70), उनकी पत्नी धनेश्वरी देवी (66), भतीजा अमित कुमार (19) और कार चालक तेज प्रताप शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना तब हुई जब श्रद्धालु पुनपुन नदी के सिरिस घाट पर अपने पूर्वजों को पहला पिंडदान कर वापस गया जा रहे थे। इस दौरान बारूण के पास ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे ज्ञानेंद्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायल अमित कुमार ने बताया कि वे सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी हैं और अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए गया जा रहे थे। हादसे के बाद, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
बारूण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंचने के लिए रास्ते में हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन