भागलपुर में पुलिया ध्वस्त, शेखपुरा के 150 घरों में बाढ़ का पानी

 पटना। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर घटते ही भीषण कटाव शुरू हो गया है। बक्सर, भागलपुर, पटना, बेगूसराय समेत कई इलाकों में कटाव जारी है। भागलपुर में पुलिया ध्वस्त हो गई। इस कारण पीरपैंती में बाखरपुर, बाबूपुर पंचायत समेत कई गाँवों का सम्पर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी ने इस पुलिया का दो साल पहले ही निर्माण करवाया था। गंगा का घटता जलस्तर घटते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। कहा कि लाखों की लागत से बनी पुलिया ने जल समाधि ले ली है। इससे हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
इधर, सबौर के घोषपुर इलाके में 25 मीटर तक सड़क कट गई। गंगा का जलस्तर घटते ही कटाव तेज है। प्रशासन ने इस सड़क पर परिचालन पर रोक लगा दिया है। प्रशासन की मानें तो जल्द ही सड़क की मरम्मती करवा दी जाएगी। इधर, पटना में गंगा का जलस्तर लाल निशान के नीचे आ गया है। जो लोग पलायन कर चुके थे, वह अब वापस लौट रहे हैं। नदी कटाव के कारण सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, दियारा इलाके के स्कूल भी अगले सोमवार से खुल सकते हैं।
शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में आयी बाढ़ के पानी में दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 150 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वही जिला प्रशासन राहत के नाम पर बाढ़ पीड़ितों के बीच प्लास्टिक सीट का वितरण कर लोगों के ज़ख्म में मरहम लगाने में जुटी हुई है। वही स्वास्थ्य विभाग इस मुश्किल की घड़ी में नाव पर सवार होकर लोगों के बिच जाकर लोगों के साथ की जांच हुआ दबाव वितरण करने में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि गंगा नदी में उफान के कारण हरोहर नदी में आई बाढ़ की वजह से घाटकुसुम्भा प्रखंड के पांचों पंचायतों के अलग-अलग गांवों में लोग प्रभावित हुए हैं। एक तरफ नदियों की बाढ़ जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के कार्य भी तेजी के साथ किये जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित परिवारों के लिए एक तरफ प्रशासन की ओर से जहां राहत सामग्री में पालिथीन सीट बांटी जा रही है।
घाटकुसुम्भा में बाढ़ के पानी से घाटकुसुम्भा, बेलौनी, सहरा, गुरेरा, बटौरा, सुजावलपुर, गदबदिया, अकरपुर, घाटकुसुम्भा, डीहकुसुम्भा, भदौसी, कोयला, बाउघाट, पानापुर, आलापुर, हरनामचक, महम्मदपुर, प्राणपुर सहित अन्य गांवों में बाढ़ के पानी से धान, मक्का, अरहर की फ़सल पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के पानी निकलने की रफ्तार काफी धीमी है। जिससे लोगों की समस्या बढ़ी हुई है। ख़ासकर घर छोड़कर अन्यत्र स्थानों में शरण लेकर रह रहें लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही है। वही कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक घाटकुसुम्भा प्रखंड में 3352 हेक्टेयर में फसल लगाई गई थी। जिसमें 1400 हेक्टेयर में फसल क्षति का अनुमान लगाया गया है। हालांकि फसल क्षति के सर्वे का कार्य अभी चल हीं रहा है। जिससे यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?