कटिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर शख्स की हुई मौत

 15 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही लाश

 कटिहार। कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मीनापुर रेलवे स्टेशन से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के मीनापुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। अज्ञात व्यक्ति का शव 15 घंटे तक पड़ा रहा।
सूचना मिलने पर बारसोई आरपीएफ के टीएन मिश्रा घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और शव की निगरानी करने लगे। वहीं, जब शव का पोस्टमार्टम करने की बात आई, तो जीआरपी ने लोकल थाना का हवाला देते हुए शव को छोड़ दिया। बलिया बेलौन थाना का कहना है कि ये हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर है। एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र होने को लेकर कहासुनी होती रही। 15 घंटे के बाद बारसोई के थाना अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा।
इस मामले में रेल कॉन्स्टेबल सासाराम ने बारसोई के थाना अध्यक्ष शंकर कुमार को जानकारी दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया। शव की पहचान नहीं हुई है। पहले कहीं भी ट्रैक पर शव मिलता था, तो जीआरपी हैंडल करती थी, लेकिन अब नया सर्कुलर आ गया है कि आउटर सिग्नल के बाहर कहीं भी शव मिलेगा, तो उसे लोकल थाना देखेगी। इसका पत्र भी वरीय अधिकारियों के पास भेजा गया है। वहीं, इस मामले में जीआरपी आरपीएफ और सिविल पुलिस कुछ भी कहने से कतराते रहे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया