भाजपा के नेता जब तक अपनी अभद्र भाषा के लिए माफी नहीं मांगते तब तक पूरे देश में युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी : श्रीनिवास बीवी

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लेकर लगातार किए जा रहे अपमानजनक बयानबाजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि BJP के नेताओं ने राहुल गांधी जी को जान से मारने की धमकी दी, हम सब जानते हैं कि स्व. इंदिरा गांधी जी और स्व. राजीव जी ने देश के लिए शहादत दी है। उसके बाद भी वे लोग इस तरह की धमकी दे रहे हैं। भारत में राजनीति इससे ज्यादा निचले स्तर पर नहीं गिर सकती। BJP के एक नेता ने नहीं, बल्कि कई नेताओं ने ऐसी बातें कही, लेकिन BJP ने कोई एक्शन नहीं लिया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी जी SC, ST, OBC, आदिवासी और अल्पसंख्यक लोगों की बात करते हैं। इसलिए BJP के लोगों को उनकी बात पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि वे धमकी दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस इन सब से डरने वाले नहीं हैं, हम इनके खिलाफ सड़क से लेके संसद तक लड़ाई जारी रखेंगे और जब तक भाजपा के नेता अपने बयानों को लेकर माफी नहीं मांगते तब तक युवा कांग्रेस पूरे देश भर में इनके खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने यह भी कहा कि देश के नेता विपक्ष के खिलाफ ऐसी हिंसक बातों को लोकतंत्र में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर नरेंद्र मोदी और अमित शाह इन लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं लेते हैं तो साफ है- ये उनके इशारों पर ही किया जा रहा है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं का पुतला जलाया, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया और कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। इस दौरान प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद, सत्यवान गहलोत, हरियाणा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस