पटना-टाटा और गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस चालू

 पटना। बिहार की राजधानी पटना से झारखंड के टाटानगर (जमशेदपुर) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 18 सितंबर (बुधवार) से शुरू हो गया। गया से हावड़ा के लिए भी वंदे भारत ट्रेन आज से नियमित चलने लगी। इन ट्रेनों का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था। पटना से टाटानगर ट्रेन का परिचालन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन होगा। वहीं, गया हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा।
पटना से टाटानगर के बीच वंदे भारत ट्रेन बुधवार से रविवार तक सप्ताह में पांच दिन गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, चांडिल जंक्शन होकर चलाई जाएगी। 450 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन के जरिए महज 7 घंटे 15 मिनट में तय की जाएगी। वहीं, हर सोमवार को यह गाड़ी गया से सोन नगर, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरकाकाना, मुरी और चांडिल होकर जाएगी।
पटना से हर बुधवार से शनिवार तक वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और रात करीब 9.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। हर रविवार को पटना जंक्शन से इसके खुलने का समय शाम 4.45 बजे है और रात 11.55 बजे टाटा पहुंचेगी। सोमवार को पटना से यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे ही रवाना हो जाएगी और रात करीब 11.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
वंदे भारत ट्रेन में पटना से टाटा नगर तक का न्यूनतम किराया एसी चेयर कार में 1505 रुपये प्रति सवारी है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने के लिए 2570 रुपये खर्च करने होंगे। गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होकर जाएगी। गया से यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर अन्य सभी दिन दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और रात 9.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। करीब 458 किलोमीटर की दूरी महज 5.50 मिनट में तय की जाएगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन सुबह में 6.50 में रवाना होकर दोपहर में 12.30 बजे गया पहुंचेगी।
वंदे भारत ट्रेन में गया से हावड़ा का न्यूनतम किराया एसी चेयर कार में 1300 रुपये है। वहीं एग्जीक्युटिव क्लास में यात्रा करने के लिए 2365 रुपये खर्च करने होंगे। हावड़ा से गया का किराया एसी चेयरकार में 1355 रुपये और एग्जीक्युटिव क्लास में 2415 रुपये प्रति सवारी है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने