जमुई : मासूम भतीजा का हत्यारा चाचा ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 कई वर्षों से जेल में बंद था मृतक तूफानी यादव

 जेल व पुलिस प्रशासन ने कुछ बताने से किया इनकार
 आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका है पता, गर्दन में बंधा है रंगीन पट्टा
 पुत्र सुख की प्राप्ति को लेकर ढोंगी बाबा के कहने पर भतीजा का दिया था बली

जमुई। जमुई में जेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के बीच जेल में बंद एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबतक जेल प्रशासन द्वारा बंदी को सदर अस्पताल लाया जाता तबतक काफी देर हो चुकी थी, यहां डाक्टर ने जांच के बाद बंदी को मृत घोषित कर दिया है। बंदी के शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बंदी की मृत्यु काफी देर पहले ही हो चुकी है। उंसके बाद बंदी को सोमवार की देर शाम करीब 7:00 सदर अस्पताल लाया गया है। बंदी की पहचान भुनेश्वर यादव के पुत्र तूफानी यादव के रूप में हुई है, लेकिन वे किस जगह के रहने वाले हैं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। जेल व पुलिस प्रशासन भी कुछ बताने से परहेज कर रही है। मृतक बंदी के परिवार वाले भी नहीं पहुंचे हैं। बंदी के गर्दन में रंगीन पट्टा बंधा हुआ है और जुबान बाहर निकला हुआ है। स्वजन के पहुंचने के बाद ही मामले कि सच्चाई सामने आएगी। हालांकि इमरजेंसी का दरवाजा बंद कर मीडिया कर्मियों को भी काफी देर तक अलग रखा गया है। कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है।खासकर जेल प्रशासन के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, हलचल मची हुई है। बताया जाता है कि तूफानी यादव को पुत्र नहीं होने की वजह से एक ढोंगी बहरूपया बाबा के कहने पर तलवार से अपने भतीजा का सिर धड़ से अलग कर दिया था ताकि उसे पुत्र सुख की प्राप्ति हो। इसी मामले में तूफानी यादव जेल में कई वर्षों से बंद था।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    • By TN15
    • June 25, 2026
    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट!