‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो’, केंद्रीय मंत्री मांझी के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने लिए मजे

दीपक कुमार तिवारी

नई दिल्ली/पटना। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कुर्सी आतिशी को सौंप दी। आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो’। जीतन राम मांझी अपनी पार्टी (हम) के इकलौते सांसद हैं। वो खुद हम पार्टी के सुप्रीमो हैं। बिहार में उनकी पार्टी के तीन विधायक हैं। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन बीजेपी कोटे से एमएलसी हैं। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री है। जीतन राम मांझी खुद केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं। नीतीश कुमार की ‘कृपा’ से कुछ दिनों के लिए मांझी भी मुख्यमंत्री बने थे।
‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो’। यही बात जीतन राम मांझी ने अपने सोशल हैंडल से ट्वीट किया है। राबड़ी देवी की परिचय की बात करें तो वो करीब सात साल तक बिहार की मुख्यमंत्री रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी हैं। फिलहाल बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी बड़ी बेटी सांसद है। बड़ा बेटा पूर्व मंत्री और विधायक है। दूसरी बेटी हाल ही में लोकसभा का चुनाव कुछ वोट से हार गई, वरना वो भी सांसद होती। जब राबड़ी देवी पॉलिटिकली इतनी पावरफुल हैं तो दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना से जोड़कर जीतन राम मांझी ने तंज क्यों कसा?
जीतन राम मांझी का ये पोस्ट कई मायने में काफी कुछ कहता है। उस पुरुष मानसिकता को दिखाता है, जिसमें महिलाओं को कमतर आंका जाता है। मगर, आज की सियासत में सत्ता मायने रखती है। जीतन राम मांझी की ओर से ये बात इसलिए कही गई क्योंकि जब लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने जेल भेजा तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की सत्ता सौंप कर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। कहा जाता है पर्दे के पीछे से लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के जरिए बिहार की सत्ता चलाई। सियासी गलियारे में ऑफ द रिकॉर्ड राबड़ी देवी की चर्चा एक डमी मुख्यमंत्री के रूप में होती है। फिर भी एक सवाल है कि राबड़ी देवी लालू यादव की पत्नी थीं, जबकि आतिशी मार्लेना से अरविंद केजरीवाल दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। तो फिर मांझी ने राबड़ी से आतिशी की तुलना क्यों की?
दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहीं ना कहीं आतिशी को एक डमी मुख्यमंत्री बताने की कोशिश कर रहे थे। मगर, इसके उलट एक बड़ा सवाल ये भी है कि लालू प्रसाद यादव ने तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आतिशी को राबड़ी देवी बताना बैकफायर कर सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। बीजेपी नेता निखिल आनंद ने भी जीतन राम मांझी के ट्वीट पर जवाब दिया कि ‘लेकिन चाचा! ये तो अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी नहीं हैं न, तो राबड़ी देवी कैसे हुईं! भूल सुधारा जाए।’ आगे उन्होंने लिखा कि ‘लेकिन चच्चा! यह तो लेफ्ट-लिबरल घेटो सिस्टम की ‘बाई- प्रोडक्ट’ है, जो देश में स्लीपर सेल और डीप स्टेट एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ज्यादा खतरनाक है चाचा।’

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत