Bijnor : 21 को भोजपुर में होगा किसान अधिकार पंचायत का आयोजन 

किसान-मजदूर संगठन ने 11 वें स्थापना दिवस को दिया है किसान अधिकार पंचायत का नाम 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह होंगे कार्यक्रम का मुख्य अतिथि

भोजपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रधान के संचालन और नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय  

द न्यूज 15 ब्यूरो 

भोजपुर/किरतपुर/बिजनौर। किसान-मजदूर संगठन का 11वां स्थापना दिवस 21 सितम्बर को जनपद बिजनौर के थाना अंतर्गत किरतपुर के आने वाले गांव भोजपुर के किसान उत्सव मंडप में किया जाएगा। यह निर्णय भोजपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रधान के संचालन और नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। कार्यक्रम को किसान अधिकार पंचायत का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह को बनाया गया है।

बिजनौर जाने की तैयारी करें संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता : पूरन सिंह 

ठाकुर पूरन सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि किसान मजदूर संगठन का 11वां स्थापना दिवस इस बार बिजनौर में मनाएगा। उन्होंने आह्वान किया है कि किसान अधिकार पंचायत में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिजनौर चलने की तैयारी करें।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष ठाकुर पूरन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता ललित राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, प्रदेश राष्ट्रीय सचिव कृष्ण पाल, प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर नौबहार सिंह, जिलाध्यक्ष सहारनपुर अजब सिंह, जिलाध्यक्ष शामली सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष बागपत कालूराम, जिलाध्यक्ष मेरठ ठाकुर देवराज सिंह, जिलाध्यक्ष हापुड़ महेश सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर रणधीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान, महासचिव कुंवर रसिक चौहान के अलावा बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थिति रहेंगे।
भोजपुर में आयोजित बैठक में तहसील नजीबाबाद उपाध्यक्ष डॉ. गम्भीर सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह, तहसील महासचिव जितेन्द्र सिंह, तहसील सचिव हमेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप आर्य, जिला महासचिव चंचल, ब्लाॅक मीडिया प्रभारी परीक्षित (वासू), ग्राम उपाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, योगेश आर्य, सोनू, मिंकी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    प्रभाकर पांडेय के नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर…

    Continue reading
    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    माता पूर्णागिरि आदि शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव में पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!