खगड़िया: जूट के बोरों संग कामख्या एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे तीन लोग, आरपीएफ ने ली तलाशी तो ‘हिल’ गए यात्री!

 खगड़िया। बिहार के खगड़िया में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से 220 कछुए बरामद किए हैं। ट्रेन असम के कामाख्या से बिहार के डॉ आंबेडकर नगर जा रही थी। रेलवे पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ये तस्कर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कछुओं को पश्चिम बंगाल के रायगंज ले जा रहे थे।
दरअसल, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि कामाख्या एक्सप्रेस के S4 कोच में कुछ संदिग्ध लोग कछुओं की तस्करी कर रहे हैं। यह सूचना सोनपुर स्थित सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन के S4 कोच की घेराबंदी कर ली। तलाशी लेने पर सीट के नीचे नौ जूट के बोरे और सात पिट्ठू बैग मिले। इनमें 220 कछुए भरे हुए थे। मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्करों में सोनू कुमार (22), साहिल कुमार (20 वर्ष) और शिवा कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे कछुओं को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से खरीद कर लाए थे। वे इन्हें पश्चिम बंगाल के रायगंज ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कछुए 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदे थे। पकड़े गए कछुओं में 10 किलो का एक, 8 किलो का एक, 4 किलो के पांच, 3 किलो के तीन और 2 किलो का एक कछुआ शामिल है। इसके अलावा एक किलो वजन के 200 कछुए भी बरामद हुए हैं। सभी कछुओं का कुल वजन लगभग 258 किलो है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कछुओं को ट्रेन से उतारकर वन विभाग खगड़िया को सौंप दिया गया है। पकड़े गए तस्करों को भी वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!