गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनने वाला है एक्सप्रेसवे

 ज्यादातर बिहार से होकर गुजरेगा, बिहार के 8 जिलों में जल्द होगा जमीन का अधिग्रहण,  इन गांव में तो प्लॉट के दाम आसमान पर जानेवाले!

 पटना। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनने वाला एक्सप्रेसवे ज्यादातर बिहार से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह 2028 तक पूरा होगा। एक्सप्रेसवे बिहार के 8 जिलों के 305 गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह एक्सप्रेसवे 550 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें से 416 किलोमीटर बिहार में होगा। इसके लिए बिहार में 2755 हेक्टेयर निजी और 168 हेक्टेयर सरकारी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण का काम अगले एक महीने में शुरू हो जाएगा।
एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण पर 7 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाकी पैसा निर्माण कार्य में लगेगा। इस प्रोजेक्ट में गंडक नदी पर दो बड़े पुल भी बनाए जाएंगे, जिसमें से एक पुल लगभग 10 किलोमीटर लंबा होगा। कुल मिलाकर ये एक्सप्रेस वे बिहार के लिए कई बड़े तोहफे लेकर आ रहा है। जिन गांवों से ये एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उसके साथ के प्लॉट की कीमत बढ़ जाएगी। वहां ग्रामीण लोगों को बाजार विकसित करने का भी मौका मिल सकता है।
यह एक्सप्रेसवे पश्चिम चंपारण के 15, पूर्वी चंपारण के 69, शिवहर के 7, सीतामढ़ी के 33, मधुबनी के 66 और सुपौल के 43, अररिया के 47 और किशनगंज के 25 गांवों से होकर गुजरेगा। यह गोरखपुर से शुरू होगा और पश्चिम चंपारण के नौतन में बिहार में प्रवेश करेगा। इस एक्सप्रेसवे पर 25 जगहों पर इंटरचेंज बनाए जाएंगे, जहां से स्टेट हाइवे, नेशनल हाइवे और दूसरी मुख्य सड़कों को जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा