बिहार को मिली चार और वंदेभारत ट्रेनों की सौगात

दीपक कुमार तिवारी

नई दिल्ली/पटना/भागलपुर। बिहार को रविवार को चार और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजधानी पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इन ट्रेनों में टाटानगर-पटना, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन के अलावा देवघर-वाराणसी वंदेभारत ट्रेन भी बिहार से होकर गुजरेगी। ये उन छह वंदेभारत ट्रेनों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने के समय भागलपुर स्टेशन पर मौजूद थे। बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “आज भागलपुर स्टेशन से भागलपुर-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह बिहार के लिए आधुनिक रेल यात्रा में एक नया अध्याय है। सयह तेज, अधिक आरामदायक और कुशल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह अत्याधुनिक ट्रेन भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे और यात्री अनुभव को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

टाटानगर-पटना वंदे भारत:

यह ट्रेन टाटा से सुबह 5 बजक 30 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मूरी, बोकारो, गोमा और गया स्टेशन पर होगा।यह ट्रेन 6 घंटे 50 मिनट में टाटा से पटना की दूरी तय करेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर बजे चलेगी और रात 9 बजकर 05 मिनट पर टाटा पहुंचेगी।

गया-हावड़ा वंदे भारत:

यह ट्रेन गया से सुबह 11 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद और दुर्गापुर जैसे स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 18 सितंबर से शुरू होगा।

देवघर-वाराणसी वंदे भारत:

यह ट्रेन देवघर से वाराणसी को जोड़ेगी। यह सुबह 11 बजे वैद्यनाथ धाम से रवाना और रात 9 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसका ठहराव जसीडीह, किऊल, नवादा, गया, सासाराम और डीडीयू जैसे स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 16 सितंबर से शुरू होगा।

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत:

यह ट्रेन भागलपुर से सुबह 11 बजे रवाना होगी और बांका, बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर होते हुए हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। 17 सितंबर से इस ट्रेन का परिचालन आम जनता के लिए होगा।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-