भारत-नेपाल सीमा रहेगा अलर्ट मोड में जिलाधिकारी

 कहा : 22 से जिले में होगी पोलियो अभियान की होगी शुरुआत

मोतिहारी । जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 22 सितम्बर से प्रारम्भ होना है। उसकी सफलता को लेकर
स्वास्थ्य विभाग की जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने बताया की
महादलित टोले से पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने जिले के प्रभारी सीएस डॉ श्रवण कुमार पासवान एवं डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा से
पल्स पोलियो अभियान से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी लीं।उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया की निर्धारित आयु वर्ग का कोई भी बच्चा इस अभियान में दवा से वँचित न ऱह पाए। इस दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी, वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बैनर, पोस्टर लगाकर प्रचार- प्रसार करने को कहा। प्रभारी सीएस डॉ श्रवण कुमार पासवान ने उपस्थित सभी चिकित्सा पदाधिकारीयों को कार्यक्रम प्रारम्भ होने के पूर्व सभी उपयोगी साधन जैसे वैक्सीन कैरियर, कोल्डबाक्स की सफाई व मरम्मत करा लेने को कहा, एवं व्यवस्था के सुदृढीकरण का निर्देश दिया। वहीं सीडीपीओ को निर्देश दिया की आँगनबाड़ी सेविका, सहायिका सभी उपस्थित रहेंगी, बिना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिखित आदेश के किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जानी चाहिए।उन्होंने प्रशिक्षण के साथ ही व्यवस्था की त्रुटीयों को दूर करने का निर्देश दिया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा की अभियान 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक चलेगा जिसमें जिसमे 25 सितम्बर को जिउतिया व्रत के कारण कार्य नहीं होगा जबकि पुन: 26, 27 को घर- घर भ्रमण होगा और 28 को बीटीम होगा।उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता कार्यक्षेत्र में वितरण, उसके उपयोग की जानकारी दी।
यूनिसेफ़ के धर्मेन्द्र कुमार, एवं डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ मनोज तुमराडा ने बताया कि इस बार के अभियान में 1871 घर- घर टीम, 303 ट्रांजिट टीम, 631 पर्यवेक्षक, के द्वारा कार्य किये जाने की योजना है।उन्होंने बताया की भारत – नेपाल
बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों से भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान बॉर्डर एरिया वाले क्षेत्र पर टीकाकरण को लेकर एलर्ट रखा जाएगा, नेपाल से आने वाले बच्चों पर विभाग की विशेष नजर रहेगी। वहीं डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा जिले के कल्याणपुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 15 सितंबर को टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन होना है इसलिए भी सभी को एलर्ट रहना है।
मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा, आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी, जिला सुचना जनसंपर्क पदाधिकारी,डब्ल्यूएचओ एसएमओ, यूनिसेफ़, सिफार के जिलाप्रतिनिधि, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ,व अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन