बिहार पुलिस ने सात अपराधियों पर इनाम का एलान किया

 मोहम्मद चांद और कर्मबीर को तलाश रही बिहार पुलिस,  बताने वाले को मिलेंगे 2-2 लाख

 पटना। बिहार पुलिस ने सात अपराधियों पर इनाम का एलान किया है। इनमें दो माओवादी भी शामिल हैं। ये अपराधी पटना, गया और समस्तीपुर जिलों में कई मामलों में वांछित हैं। पुलिस ने लोगों से अपराधियों को पकड़ने में मदद की अपील की है। पटना का कुख्यात अपराधी मोहम्मद चांद छह आपराधिक मामलों में फरार है, उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
बिहार पुलिस के अनुसार, कर्मबीर कुमार उर्फ धर्मबीर पर भी दो लाख का इनाम है, वह 10 मामलों में वांछित है। गया जिले में वांछित दो माओवादियों, कमलेश रवानी और अनिल यादव पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अन्य वांछित अपराधियों में बजरंगी यादव, मोहम्मद साहिल और रजा शाह शामिल हैं, इन पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
एसटीएफ एडीजी अमृत राज ने बताया कि ये सातों अपराधी जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित हैं। इनाम की राशि सूचना देने वाले या गिरफ्तार करने वाले को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 80 अपराधी हैं जिन पर इनाम घोषित है, अब इस सूची में सात और नाम जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में दो फरार नक्सली भी है, जिनकी तलाश बिहार पुलिस कर रही है।वहीं, बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि अन्य दुर्दांत अपराधी, जिनकी तलाश बिहार पुलिस कर रही है, उनकी गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। इनमें बजरंगी यादव, मोहम्मद साहिल और रजा शाह भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…