मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में कराएं मुफ्त में मोतियाबिंद ऑपरेशन

13 साल बाद सेवा शुरू

 मुजफ्फरपुर। जिले के सदर अस्पताल में 13 साल बाद फिर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हो गया है। अधीक्षक डॉ. बी.एस. झा ने खुद दो मरीजों का ऑपरेशन करके इसकी शुरुआत की। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों में ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। डॉ. झा ने बताया कि गुरुवार से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। सदर अस्पताल में मरीजों के लिए जांच, इलाज, खाना और रहने की सुविधा बिलकुल मुफ्त है। अब मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
सदर अस्पताल में अब आई ओटी भी खोले जा चुके हैं जहां मोतियाबिंद समेत आंखों के दूसरे ऑपरेशन भी मुफ्त में किये जायेंगे। ओटी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और उसमे स्ट्रिप लैंप जैसे ज़रूरी उपकरण भी लगाए गए हैं। डॉ झा ने बताया कि अभी तक नेत्र विभाग में ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही थीं। ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से गरीब मरीजों को मोतियाबिंद समेत कई दूसरी बीमारियों के इलाज में काफ़ी मदद मिलेगी।
ओटी में दो टेबल लगाए गए हैं जिनपर एक साथ दो मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। गौरतलब है कि पिछले 13 सालों से सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान कुछ मरीजों के आंखों में इन्फेक्शन हो गया था जिसके बाद वहां ऑपरेशन बंद करने पड़े थे। इसके बाद ही यह फ़ैसला लिया गया कि सदर अस्पताल में ही एक नया ऑपरेशन थिएटर बनाया जाए।अब अंधेपन को दूर करने के लिए ज़िले भर से मोतियाबिंद के मरीजों को ढूंढकर उनका ऑपरेशन सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। ऑपरेशन थिएटर में आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ऑपरेशन कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    • By TN15
    • June 25, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा