अवैध खनन-ओवरलोडिंग में पकड़े वाहनों के लाइसेंस निरस्त किये जायें : डीएम

मौ० याकूब
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध खनन, परिवहन, ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाये जाने के सख्त निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने
अवैध खनन की समीक्षा के दौरान जिले में अवैध खनन एंंव ओवर लोडिंग/परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के संबंध में सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतर्राज्यीय अथवा अंर्तजनपदीय स्तर पर अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर समुचित रूप से नियंत्रण स्थापित करने के लिये गुजरने वाले संभावित मार्गों पर चेकिंग करें। वहां पर आवागमन करने वाले वाहनों का रजिस्टर भी मेंटेन रखें। और निर्देश दिये कि निर्धारित चेक प्वाइंट पर निरंतर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों के साथ ज्वाइंट मीटिंग करना और उनके कार्यों की मानिटरिंग करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि अवैध खनन परिवहन में जो भी वाहन पकड़े जा रहे हैं, उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि चेकिंग के दौरान अवैध खनन परिवहन पाये जाने पर वाहनों का चालान कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही भी अमल में लायें। उन्होंनेे गलत नम्बर प्लेट लगाकर अवैध खन्न करने वाले वाहनों पर भी उचित कड़ी कार्यवाही करने के निर्दश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड साइड से खनन की सूचना प्राप्त होती हैंं तो इसलिये बार्डर एरिया सहित निर्धारित एवं आशंकित स्थानों में सख्ती की जाए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा विभागीय आडिट आपत्तियों के निस्तारण सहित बैठक के अन्य निर्धारित बिंदुओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय बाजपेई, सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खन्न अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया