जिलाधिकारी ने पीएचसी बेतिया का किया औचक निरीक्षण

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मियों को शोकॉज करने सहित वेतन स्थगित करने का निर्देश 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने पीएचसी बेतिया का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उपस्थिति पंजी सहित अन्य संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की और डॉक्टरों एवं कर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में कई डॉक्टर एवं कर्मी अनुपस्थित पाये गये। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों से शोकॉज किया जाय। जवाब संतोषजनक नहीं प्राप्त होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों का वेतन स्थगित रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है। इस हेतु लगातार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को विकसित किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच हेतु आधुनिक उपकरणों का अधिष्ठापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन का स्पष्ट उदेश्य है कि जिलेवासियों को जिले में ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया करायी जाय। इस उदेश्य की पूर्ति में बाधक बनने वाले डॉक्टरों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर एवं कर्मी समय पर पीएचसी में उपस्थित रहेंगे। मरीजों की जांच करेंगे एवं आवश्कतानुसार दवाई वगैरह मुहैया कराएंगे। पीएचसी में जो दवाई एवं सुविधा उपलब्ध है, इससे संबंधित बैनर आदि का मुख्य द्वार पर अधिष्ठापन कराया जाय ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके। सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं मरीजों को सुगमतापूर्वक मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पीएचसी का सुव्यवस्थित संचालन करें ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, डॉक्टर आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन