बिहार में सियासी भूचाल

 नीतीश ने फिर कहा ‘अब गलती नहीं करेंगे’,

 आरजेडी ने विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
समझिए, क्या है माजरा?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। आज से वो बिहार के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जेपी नड्डा ने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वह पहले से तय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आईजीआईएमएस में शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान ने बिहार की राजनीतिक हवा को गर्म कर दिया है। नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में मंच से ही एक बार फिर से यह बात दोहराई कि ‘वह दो बार गलती कर चुके हैं। अब गलती नहीं करेंगे।’
इधर, नीतीश कुमार के दोबारा गलती नहीं करने के बयान पर राजद ने तंज कसा है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर कहा कि उन्हें सफाई देने की जरूरत पर सवाल उठाया। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीय का समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में फैक्टर नहीं हैं।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने यह बात भी याद दिलाए कि जब वह राजद के साथ थे। तब भी वह इसी तरह की बात किया करते थे। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की बार-बार सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह राजद के साथ थे तब भी वह बीजेपी के लिए इसी तरह की बात किया करते थे। इसलिए उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐसे बयानों की वजह से जनता भ्रमित होती है। क्योंकि नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता हो चुके हैं।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे