अचानक पटना एयरपोर्ट की तरफ मुड़ गया सीएम नीतीश का काफिला

लाव-लश्कर संग हुई एंट्री, मचा हड़कंप!

 पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत ही सिस्टमैटिक पॉलिटिशियन हैं, लेकिन आज अचानक ही उनका काफिला पटना एयरपोर्ट की तरफ बढ़ चला। इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंच गए। अचानक पटना एयरपोर्ट पर सीएम की मौजूदगी की वजह से वहां पर एक अजीब सी कशमकश की स्थिति बन गई। अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आ रहा था,आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की वजह क्या है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर अपना काफिला रुकवा कर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। दरअसल पटना एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनल बन रहा है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके कामकाज को देखने के लिए मुख्यमंत्री अचानक पहुंच गए। नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का बचा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जितनी जल्दी हो सके, इस काम को पूरा किया जाए।
दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले कई सारे निर्माण कार्य को पूरा कर लेना चाहते हैं। इसमें पटना का मेट्रो का काम भी है। वहीं पीएमसीएच का प्रोजेक्ट भी निर्माण अधीन है। इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाना है। हालांकि इसके पूरा होने में अभी समय लगेगा, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर काम को समय से पहले करवा लेने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।
पटना एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल के निर्माण कार्य को भी वह 2025 से पहले कंप्लीट करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तमाम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी नहीं होगी। बस जल्द से जल्द काम पूरा कीजिए।
बताते चलें कि पटना एयरपोर्ट पर जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एंट्री हुई, वह अपने आप में चौंकाने वाली थी। उनके साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम मौजूद थे। इसके अलावा उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। अचानक लाव-लश्कर के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एंट्री की वजह से अधिकारियों को समझ ही नहीं आया कि अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा कौन सा कार्यक्रम बना लिया है। तभी सीएम नीतीश पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की ओर बढ़ चले। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया