है तो लेखपाल आर्डर मानता है पत्रकारों का

नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत किरतपुर में तैनात शहरी लेखपाल किरतपुर के पत्रकारों की हाथों का खिलौना बना हुआ है। उसे राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश की कोई परवाह नहीं है, बल्कि किरतपुर में जो पत्रकार स्थानीय स्तर पर मिट्टी भरान, पेड़ कटान एंव अन्य छोटे-मोटे कार्यों पर नजर रखे हुये हैं या कहीं ना कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्ता रहती है, ऐसे पत्रकार लेखपाल के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साध रहे हैं। लेखपाल है कि अतिरिक्त के चक्कर में पत्रकारों के हाथों का खिलौना बन गया, उसे इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि कार्य उसके क्षेत्र में है या क्षेत्र से है, बस अपने अतिरिक्त के चक्कर में ऐसी जगह पर जहां वह बेबस हो जाते हैं वहां जब इनका काम नहीं बनता तब ऐसे पत्रकार लेखपाल का सहारा लेते हैं। क्योंकि लेखपाल नये आया है और वह अभी उन पत्रकारों के मंसूबों से परिचित नहीं हैं, जिनका एक नारा है ‘अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता’ वह शहरी लेखपाल को झांसे में ले रहे हैं और लेखपाल हैं कि कुछ पत्रकारों के झांसे में फंस रहे हैंं। किरतपुर में तैनात शहरी लेखपाल पत्रकार के एक मोबाइल काल पर ऐसे भागा चला जाता है, मानो जैसे तहसील से एसडीएम या तहसीलदार का फोन आया हो, किसी सरकारी जमीन पर कब्जा हो या कहीं कटान है, भरान है, लेखपाल ऐसे खड़ा रहता है जैसे पत्रकार ना हो सामने राजस्व विभाग से सम्बंधित उच्चाधिकारी है और उसे उसका आदेश मानना जरूरी है। ऐसे लगता है जैसे, है लेखपाल आर्डर मानता पत्रकारों का। बेचारे लेखपाल को यह नहीं मालुम इससे पूर्व लेखपाल इन पत्रकारों के झांसे में फंसकर क्षेत्र बदलवा चूके हैं।

  • Related Posts

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की…

    Continue reading
    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम