तेजस्वी की ‘आभार यात्रा’ पर बीजेपी का अटैक

 जाति के जहर की लहर से कहर तक!

दीपक कुमार तिवारी

पटना/नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव की ‘आभार यात्रा’ को लेकर तंज कसा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता मालिक है और बिहार का सच्चा सेवक कौन होगा, ये जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि वो लोग जाति के जहर की लहर के कहर से बिहार को प्रभावित करते हैं। राजनीति में भी जाति का चश्मा पहनकर राजनीति को गंदा करते हैं और पूरे बिहार के अंदर विकास की गति में भ्रष्टाचार करते हैं, अपराधियों का मनोबल बढ़ाते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव ने 10 अक्टूबर से ‘आभार यात्रा’ पर निकलने की तैयारी की है। इस दौरान केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करना है।
उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो यात्रा करें या प्रवास करें, जनता जानती है, ये अपना विकास करेंगे और अपने परिवार के उत्थान और कल्याण के लिए राजनीति जमींदारी बढ़ाने के लिए यह सारा खेल और नाटक कर रहे हैं। दोहरी राजनीति बंद होनी चाहिए, राजनीति में ऐसी मानसिकता नहीं चलेगी।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी तेजस्वी यादव की ‘आभार यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने लोकसभा के चुनाव में उनको बता दिया है कि तेजस्वी बाबू आपका भविष्य क्या है? बिहार की जनता की नजरों में आपकी राजनीतिक ताकत क्या है, ये बिहार की जनता ने वोट देकर बता दिया कि 10 सीट जीतने में भी पूरा परिवार पार्टी दिन-रात लगे रहे। बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, उनके पिता, बहन, उनकी माता के द्वारा दावा किया जाता रहा, लेकिन परिणाम तो सिर्फ चार सीट का आया। तो, जनता ने उनको राजनीतिक हैसियत बता दी है और जनता ने यह भी बता दिया है कि बिहार के लोगों के लिए ना तो आप स्वीकार्य हैं, ना बिहार के हित के लिए आप काम करने वाले हैं। बिहार की जनता पर आपको कोई भरोसा भी नहीं है।ऐसे में उनको समझ में आ जाना चाहिए कि बिहार की जनता द्वारा आप और आपकी पार्टी रिजेक्टेड पार्टी है, तो रिजेक्टेड लीडर और रिजेक्टेड लीडर जहां चाहे घूमते रहें।
तेजस्वी के धरना पर उन्होंने कहा कि वो धरना इसलिए देते हैं, उनका आरक्षण का मतलब होता है कि पिताजी गए तो माता जी को काम मिल जाए, माता जी गई तो बेटा जी को काम मिल जाए। जब वो मिल जाए तो दीदी को काम मिले। दीदी को अगर जनता लोकसभा हरा दे तो राज्यसभा मिल जाए। दीदी जब लोकसभा लड़ जाए तो छोटी बहन फिर लोकसभा लड़े। उनका आरक्षण का दायरा यही है। वो चाहते हैं कि इसी प्रकार आरक्षण की व्यवस्था समाज में बनी रहे। लेकिन, हम भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लोगों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार आरक्षण का प्रावधान है, हम उसे बनाए रखना चाहते हैं। हम समाज के गरीब, दलित, वंचित लोगों की लड़ाई लड़ते हैं। हम लोग थे जब बिहार में पंचायत का चुनाव हुआ, हमने पिछड़ों को राजनीतिक ताकत दी और उनको आरक्षण दिया।
मंगल पाण्डेय ने कहा कि साल 1977 में जब कर्पूरी ठाकुर की सरकार थी, उस वक्त भाजपा की तरफ से कैलाशपति मिश्र राज्य के वित्त मंत्री थे। जिन्होंने पिछड़ों, अति पिछड़ों और महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया था। हमारी सरकार में ही भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। लेकिन, देश की जनता ये नहीं भूल सकती है। जिसने इस देश को एक न्यायिक अधिकार दिया था, जिसने आरक्षण की व्यवस्था की थी। जो गरीब और दलित की आवाज बने। उनको चुनाव में हराने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था। ये इतिहास के पन्नों में दर्ज है और उस कांग्रेस पार्टी के साथ कौन खड़ी है, राजद खड़ी है, समाज के गरीब और पिछड़ा वर्ग सब जानते हैं कि ये लोग चुनाव आते ही लोगों को बरगलाने के लिए बयानबाजी करते हैं।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?