‘बिहार को जलाने की हिम्मत किसी में नहीं, मुंहतोड़ जवाब मिलेगा’

 ममता को सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

दीपक कुमार तिवारी

पटना । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों देश के कई राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था। कोलकाता रेप के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शन पर हमला करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल जला तो बिहार, यूपी व अन्य कई राज्यों में समेत दिल्ली भी जलेगी। अब ममता के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब दिया है और बंगाल की मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि सम्राट चौधरी ने क्या कहा है।
पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाब दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी गलतफहमी में हैं। बिहार को जलाने की हिम्मत किसी में नहीं है। सम्राट चौधरी ने आगे ये भी कहा कि ममता बनर्जी को बिहार मुंह तोड़ जवाब देगा।
दरअसल, हाल ही में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के बीच टीएमसी की छात्र शाखा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया था। ममता बनर्जी ने कहा था कि याद रखें अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, उत्तर प्रदेश झारखंड, ओडिशा, नॉर्थ ईस्ट और दिल्ली भी जलेंगे।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को ममता बनर्जी के बयान को लेकर पत्र लिखा था। सुकांता ने कहा था कि सीएम ममता बनर्जी का बयान देश विरोधी है, जिससे पूरे राज्य में अशांति की आशंका है। उन्होंने कहा था कि ममता ने राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की है। यह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी की आवाज है। सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता को हमारे देश की सुरक्षा और एकता के लिए तुरंत सीएम पद छोड़ देना चाहिए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश