छपरा : जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

 पद से हटीं जयमित्र देवी

 छपरा। बिहार के छपरा जिला परिषद में गुरुवार को अजीबोगरीब हालात दिखे। यहां जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्र देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विशेष बैठक में पारित हो गया। इसके साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष को अपदस्थ कर दिया गया। सारण छपरा जिला परिषद पद के लिए हाई कोर्ट के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव की मंजूरी मिली, जहां जिलाधिकारी के अध्यक्षता में वोटिंग कराई गई, जिसमें जयमित्र देवी के पक्ष में 18 वोट और विपक्ष में 29 वोट मिले। इस जीत को विपक्ष ने ऐतिहासिक बताया जबकि जयमित्र देवी ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।
गुरुवार समाहरणालय सभागार में पूर्व से निर्धारित समय पर जिला परिषद की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहुत की गई। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी 47 सदस्य उपस्थित हुये। सभी उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति पंजी में दर्ज की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अमन समीर की ओर से अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गये आरोपों को कंडिकावार पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। इसके बाद पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने इन आरोपों को लेकर आपस में चर्चा की।
चर्चा समाप्त होने के बाद मत विभाजन की प्रक्रिया अपनाई गई। इससे पूर्व सभी सदस्यों को मत विभाजन की प्रक्रिया और बैलट पेपर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को एक-एक कर नाम लेकर पुकारा गया और उन्हें जिला पदाधिकारी की ओर से हस्ताक्षरित बैलेट पेपर उपलब्ध कराया गया।
मतदान के बाद मतों की गणना की गई। अध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 मत पड़े और अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 18 मत पड़े। इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुये अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    • By TN15
    • August 20, 2026
    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया