पश्चिमी बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन, बौखलाई ममता बनर्जी 

तनुज दीक्षित 

कोलकाता। पश्चिमी बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भारी पड़ता जा रहा है। जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कड़ा रुख अख्यितार किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कह दिया है कि अब बहुत हो चुका। वह बहुत निराश और भयभीत हैं। उधर ममता बनर्जी भी बौखला कर अनाप शनाप बोलने लगी हैं। कह रही हैं कि अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। मतलब ममता बनर्जी भी जान चुकी हैं कि पश्चिमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है।  दरअसल पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद राज्य में माहौल तनावपूर्ण है। कल बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बंगाल बंद का ऐलान किया था लेकिन उसके बाद ममता सरकार की पुलिस का रवैया सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया। कल बंगाल बंद में डंडो से लेकर गोलियां तक चलाई गई ऐसे में बंगाल में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था पूरी तरह से उथल पुथल हो चुकी है हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बंगाल में इस तरह की घटनएं चुनावों में तो अक्सर देखि जाती है चाहे चुनाव पंचायती का हो या मुख्यमंत्री का,  ऐसे भयावह वीडियो और फोटो सामने आते हैं, कभी कोई बीच सड़क निर्दयी और निर्भय होकर किसी महिला की बीच सड़क पर पिटाई करते हैं. इन घटनाओं पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तो आती हैं लेकिन हालात जस के तस रहते हैं।  इस बीच कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और हत्या का मामला सामने आने पर भी पश्चिम बंगाल पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के छात्र और देश भर के डॉक्टर मुद्दे का विरोध कर रहे हैं. जनता ने इस मुद्दे को पकड़ रखा और राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी।
बीजेपी पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग कर रही है. तनावपूर्ण हालात के बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिल्ली आकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

वही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बयान भी सामने आया है, जिसे सुनकर  हर कोई हैरान है ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  ‘अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे.’

वहीं, अब इस मामले में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि बस अब बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर व्यथित हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। राष्ट्रपति ने कहा है कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं।

  • Related Posts

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है…

    Continue reading
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर