बिहार में एक हफ्ते में टोल प्लाजा पर 9.49 करोड़ रुपए के ई-चालान

 मच गया हड़कंप

 पटना । बिहार में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम और यातायात नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन करने पर 13 टोल प्लाजा पर ‘ई-डिटेक्शन’ व्यवस्था के माध्यम एक सप्ताह के भीतर 9.49 करोड़ रुपये के 16,755 ई-चालान जारी किए गए हैं।
बिहार पुलिस (यातायात) के अपर महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार ने कहा, “राज्य परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ई-डिटेक्शन सिस्टम’ के माध्यम से ई-चालान जारी करने की शुरुआत की है, जिसे राज्य के 13 टोल प्लाजा पर लगाया गया है। राज्य के जिन वाहन मालिकों के पास वैध बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं, उन्हें अब ‘ई-डिटेक्शन’ सिस्टम के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर ई-चालान प्राप्त होगा।”
सुधांशु ने बताया कि सात से 15 अगस्त तक राज्य में संबंधित अधिकारियों ने 9.49 करोड़ रुपये मूल्य के 16,755 से अधिक ई-चालान जारी किए। एडीजी ने कहा, “ई-डिटेक्शन सिस्टम वाहनों की जांच करता है और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में स्वचालित रूप से ई-चालान जारी करता है।”
उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें राष्ट्रीय राजमार्गों पर होती हैं, ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, मोटर वाहन कर अपडेट हो। उन्होंने कहा कि ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम’ की शुरुआत से वाहन चालकों को एमवी एक्ट के नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    • By TN15
    • March 12, 2026
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    विनाश की नींव पर खड़ी…

    • By TN15
    • March 12, 2026
    विनाश की नींव पर खड़ी…

    THE WHITE MEN’S BURDEN

    • By TN15
    • March 12, 2026
    THE WHITE MEN’S BURDEN

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …