गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, हर तरफ छा गया धुआं

पटना/गया। बिहार के गया जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक मालगाड़ी अचानक से बेपटरी हो गई। बताया जा रहा है कि ये मालगाड़ी धनबाद से कोयला लेकर बाढ़ थर्मल पावर प्लांट जा रही थी। इसी दौरान गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रसलपुर गुमटी के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिस समय मालगाड़ी बेपटरी हुई, उस समय वहां रेलवे क्रॉसिंग पर कई सारे लोग मौजूद थे। वहां पर खड़े लोगों ने मालगाड़ी बेपटरी होने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी सी वायरल हो रहा है।
वहीं अब मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद गया-धनबाद रेलखंड के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। इस हादसे में मालगाड़ी के 10 वैगन रेलवे पटरी से नीचे उतर गये। घटना के दौरान रसलपुर रेल फाटक पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे के बाद रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन से बेपटरी बोगियों को हटाया गया। इसके बाद मरम्मत का काम किया जा रहा है। वहीं गुमटी के पास हादसा होने के कारण गया-नवादा मुख्य मार्ग जाम हो गया और यातायात प्रभावित हो गया।
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के काम में जुट गए हैं। गया से लेकर मानपुर व अन्य रेलवे स्टेशनों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं आरा व दानापुर से दुर्घटनाराहत यान मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल बेपटरी हुई मालगाड़ी को ठीक कर परिचालन को सुचारू करने का काम किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कोयला लेकर बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की ओर जा रही मालगाड़ी बंधुआ रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। जब उसे सिग्नल मिला, तो मालगाड़ी खुली और कॉरिडोर पटरी बूढ़ी पैमार स्टेशन के बीच पांच किलोमीटर दूरी तय करते ही हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन अधिक स्पीड में नहीं थी। इससे काफी नुकसान नहीं हुआ। इसके बावजूद मालगाड़ी इंजन से मात्र एक बोगी जुड़ी रही और अन्य बोगी छोड़कर ट्रेन दो भागों में बंट गई।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश