दानापुर: गंगा नदी में डूबने से बीपीएसई टीचर की मौत

 साथी शिक्षकों ने बचाने का नहीं किया प्रयास

पटना/दानापुर। दानापुर में गंगा नदी में डूबने से एक सरकारी टीचर की मौत हो गई। जिला प्रशासन पटना को शुक्रवार सुबह 8:45 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि दानापुर अनुमंडल स्थित गंगा नदी के नासरीगंज घाट पर एक टीचर नाव पर चढ़ते वक्त पैर फिसलने से नदी में डूब गए। शिक्षक का नाम अविनाश कुमार, पिता राज करण प्रसाद है और वह सरथुआ पटना के निवासी हैं। ये उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटा कासिमचक में पदस्थापित हैं।
जिलाधिकारी की ओर से सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। इस दल की ओर से डूबने वाले शिक्षक की खोज की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। इन दोनों पदाधिकारियों की ओर से खोज अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर भी घटना स्थल पर जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना अपर जिला दण्डाधिकारी (आपदा प्रबंधन), पटना सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर तथा अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को खोज अभियान की रिपोर्ट लेने को कहा गया है।पटना के दानापुर गंगा नदी के नासरीगंज घाट पर हुई दो नावों की टक्कर में बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार की मौत हो गई। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के फक्कड़ महतो घाट की है। जहां से बीपीएससी टीचर अविनाश अन्य शिक्षकों के साथ नाव पर सवार होकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। दो नावों के बीच हुई टक्कर के दौरान अविनाश कुमार अचानक लड़खड़ाकर गंगा नदी में गिर गए।
अविनाश फतुहा के रहने वाले हैं। इस घटना में खास बात यह रही की उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास तक नहीं किया। उनके साथ अन्य साथी शिक्षक भी मौजूद थे। उनका कहना है कि अविनाश कुमार को तैरना नहीं आता था, जिसकी वजह से वह डूबने लगे। मगर वहां मौजूद नाविक और अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश तक नहीं की। अविनाश का चयन BPSC TRE 1 के जरिए हुआ था। उन्होंने 18 नवंबर 2023 को योगदान लिया था। इस घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी