भाजपा ने महानगर द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का किया आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। भाजपा नोएडा के जिला कार्यालय सेक्टर 116 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की है।

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को लेकर हमारी तैयारी व्यापक और प्रभावी रहे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों को इस अभियान में नए सदस्य बनाने है। इस अभियान को लेकर मंडल एवं मोर्चा स्तर पर भी कार्यशाला होगी। इस अभियान में सांसद को 20 हजार एवं विधायक को 10 हजार व्यक्तिगत नए सदस्य बनाने है। हर बूथ पर 200 सदस्य निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष को 1000 एवं पदाधिकारियों को भी 500 का लक्ष्य दिया गया सभी मोर्चों एवं विभाग प्रकोष्ठ को भी नए सदस्य बनाने हे।

यह अभियान 1 सितम्बर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हमें इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है ताकि नोएडा का नाम पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर आये।
1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्ट्रेशन प्लान भी तैयार किया जायेगा। इस अभियान में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहयोग करेंगे और नोएडा महानगर से नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनायेगे सदस्यता अभियान के लिए जिला एवं मंडल बूथ स्तर पर टीम गठित की जायेगी, 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन होगा उस दिन जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो जायेगा और 17 सितंबर तक सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके लिए पार्टी ने जिला महामंत्री उमेश त्यागी को सदस्यता अभियान का जिला प्रमुख बनाया है एवं उनके सहयोग के लिए जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, उमेश यादव एवं शारदा चतुर्वेदी को सहप्रमुख बनाया गया है।

इसी तरह सभी मंडलों में एक पदाधिकारी प्रमुख एवं 2 सहप्रमुख बनाए गए है। पार्टी के सभी मोर्चे जगह जगह विशेष कैंप लगाकर भी सदस्य बनाएंगे। आज की कार्यशाला में विमला बाथम, हरीश चंद भाटी, जुगराज चौहान, बिजेंद्र नागर, राकेश शर्मा, राजीव त्यागी, जिला महामंत्री गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, मुकेश शर्मा, अमरीश त्यागी, उमेश यादव, नरेश शर्मा, एस पी चमोली, सचिन अंबावता, मधु मेहरा, प्रमोद बहल, ओम यादव, गोपाल गौर, पंकज झा, शिवानी शरद आदि कार्यकर्ता रहे।

  • Related Posts

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    तो क्या टीएमसी के बाद अब नंबर उद्धव…

    Continue reading
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    फंस न जाए 20 बागी सांसदों के NCPI…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?