बेतिया: शराब माफियाओं ने बिहार पुलिस को लाठी-डंडों से दौड़ाकर पीटा, जब्त दारू भी छीनकर भागे

पटना/बेतिया। बिहार में शराब माफियाओं का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। नौतन में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेतिया GMC में चल रहा है। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने पुलिस टीम को घेरकर उन पर पथराव किया और लाठी-डंडों से पीटा।
घटना गुरुवार सुबह की है जब उत्पाद विभाग की टीम को नौतन में अवैध शराब की बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए नौतन पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन तभी वहां पहले से मौजूद शराब माफियाओं ने टीम को घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि, ‘पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।’ इस हमले में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, ‘जिनका इलाज जीएमसीएच में किया जा रहा है।’
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधीक्षक ने तुरंत ही दूसरी टीम को मौके पर भेजा। हालांकि, दूसरी टीम के पहुंचने से पहले ही कई हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की खेप भी लूट ली है। यह घटना एक बार फिर बिहार में शराब माफियाओं के बढ़ते हौसले को दर्शाती है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी