27 जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोविड संक्रमण, केंद्र ने राज्यों को चेताया

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने राज्यों को बताया कि पिछले दो हफ्तों में 27 जिलों ने कोविड-19 की पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि दर्ज की है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। केंद्र ने स्पष्ट किया कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश गंभीर रूप से एकजुट खड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को लिखे अपने पत्र में खासतौर पर 27 जिलों में कोविड के प्रकोप को लेकर चेताया है।

कोविड संक्रमण एक बार फिर से बेकाबू हो रहा है। आलम यह है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 जिलों में पिछले दो सप्ताह में संक्रमण दर में उछाल देखने को मिला है। पत्र में कहा गया है कि कई जिले तो ऐसे हैं, जहां पर संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई है, वहीं अन्य जिलों में यह पांच से दस प्रतिशत के बीच है।

पत्र में अधिक संक्रमण दर वाले 27 जिलों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। इस पत्र में केंद्र की ओर से कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में कहा गया है, “सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 19 जिलों में पिछले दो हफ्तों में 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई है। इस प्रकार, इन 27 जिलों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है।”

पत्र के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला स्तर के उपायों के साथ स्थिति पर कड़ी नजर रखना अनिवार्य है।

पत्र में कहा गया है कि किसी भी जिले में कोविड के मामलों में वृद्धि या पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर नियंत्रण शुरू किया जाना चाहिए।

पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण दर बेकाबू हो रही है, उन इलाकों को चयनित कर वहां पर कोविड से बचाव के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्कता है। जरूरत पड़ने पर रात्रि कर्फ्यू, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, शादी या अन्य समारोह में भीड़ पर पाबंदी लगाने को भी कहा गया है।

इसके अलावा राज्यों को आरटी पीसीआर जांच बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा गया है। विदेश से आने वालों की निगरानी में कोई लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई है। संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आने वालों की जांच व निगरानी करने को कहा गया है।

इसके साथ ही राज्यों को कोविड सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी करने को कहा गया है

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading
विकसित भारत @ 2047: मोंटेक सिंह ने बताया मजबूत इकोनॉमी और नए PPP मॉडल का रास्ता

ABP India at 2047 Conclave: ABP Network की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

  • By TN15
  • June 6, 2026
क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

  • By TN15
  • June 6, 2026
हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 6, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

  • By TN15
  • June 6, 2026
‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी