विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 12 नोएडा के 18 अगस्त रविवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल नोएडा महानगर ने अखंड भारत संकल्प दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का भाऊराव देवरस विद्या मन्दिर में आयोजन किया गया है जिसमें नोएडा महानगर में रहने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बहुत जोश के साथ भाग लिया, इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर मुख्य वक्ता रहे, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज समय की मांग को देखते हुए हिन्दुओं को संगठित रहना होगा और भारत को अखंड भारत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा, भारत और सनातन के दुश्मनों ने पूर्व में हमारे भारत के जो टुकड़े किए थे, अब उनको वापस भारत से जोड़ कर अखंड भारत बनाना होगा. सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के लगातार नारे लगाते हुए अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन महानगर संयोजक सुमित यादव ने किया, कार्यक्रम में विभाग संयोजक ललित भारद्वाज, महानगर मंत्री दिनेश महावर, सह मंत्री राजीव शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सत्य वीर सिंह, अनुराधा सक्सेना, धर्म प्रसार प्रमुख जितेन्द्र कुमार, मातृशक्ति संयोजिका अल्पना तोमर, सह संयोजिका रूबी चौहान सहित अन्य अधिकारी विभाग और महानगर के अधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था और ऐसा साफ प्रतीत हो रहा था कि हिंदू अब अखंड भारत बनाने को जाग्रत हो गया है

  • Related Posts

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading
    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा