पटना वालों सावधान! शहर में रिसने लगा गंगा का पानी

 पाटलिपुत्र स्लुइस गेट को किया गया बंद

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इधर, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नदी का पानी मरीन ड्राइव के नजदीक पहुंच गया है। जल निकासी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अब राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी, गोसाई टोला, नेहरू नगर सहित कई अन्य इलाकों से जल निकासी को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से नालों की सफाई और उड़ाही का काम किया जाता है। बिहार शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (BUDCO) द्वारा पंप के माध्यम से पानी को निकालने का कार्य शुरू किया गया है।
पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी, नेहरू नगर और गोसाई टोला क्षेत्र में जल निकासी के लिए उच्च क्षमता के दो अतिरिक्त ट्रॉली माउन्टेड पम्प लगाकर निकासी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को नोट्रेडम एकेडमी स्कूल के पास दो अतिरिक्त पम्प लगा कर पानी निकालने का भी निर्देश दिया गया है।
गंगा नदी के रिसाव को कम करने के लिए पाटलिपुत्र स्लुईस गेट बंद कर दिया गया है। गोसाई टोला में भविष्य में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्टैण्ड बाई पम्प की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
बताया गया है कि आनंदपुरी नाला को अतिक्रमण मुक्त रखने का काम तथा पुनः सफाई कार्य भी कराया जाएगा। जल निकासी को लेकर उच्च क्षमता के 20 पंप किराए पर रखे जाएंगे जिससे पटना शहर के सभी क्षेत्रों से त्वरित जल निकासी हो सके। जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इधर गंगा नदी, गंगा पथ के पास पहुंच गई है। इसके अलावा सभी घाट पानी में डूब गए हैं। आसपास के लोग डरे सहमे हैं।

  • Related Posts

    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चंपारण जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’

    कैराना: शादी की दावत पर पुलिस का छापा, गोमांस से बने खाने को कराया नष्ट, दूल्हा गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कैराना: शादी की दावत पर पुलिस का छापा, गोमांस से बने खाने को कराया नष्ट, दूल्हा गिरफ्तार

    ईरान-अमेरिका के बीच डील का क्रेडिट लेने वाले पाकिस्तान की किरकिरी 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ईरान-अमेरिका के बीच डील का क्रेडिट लेने वाले पाकिस्तान की किरकिरी 

    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    • By TN15
    • June 20, 2026
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक