सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की पुलिस कमिश्नर और डीएम के साथ बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 108 नोएडा में स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पर दादरी और जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई और इस समीक्षा बैठक में गौतमबुद्ध नगर के सांसद और हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नरेंद्र भाटी और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली मौजूद रहे।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद और हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के जिलों में नोएडा और दादरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों और मार्केटों में वाहनों से लगने वाले जाम और पार्किंग व्यवस्था को ठीक किया जाए। ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड को चिन्हित किया जाए।
साइबर क्राइम की लगातार घटनाएं बढ़ रही है। इन घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। साइबर क्राइम से परेशान लोगों की पुलिस द्वारा जल्द से जल्द मदद की जाए। सभी सेक्टरों और गांवों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। थानों में आने वाले पीड़ित की शिकायत पर अधिकारियों द्वारा ध्यान दिया जाए।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी आवश्यक है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठक की जानी चाहिए। इस समीक्षा बैठक में व्यापार मंडलों, एनईए, आरडब्ल्यूए, एओए और धार्मिक संगठनों को भी शामिल किया जाए।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त