अपहरण और यौन शोषण में फंसे सहारनपुर के डॉ. अतुल जैन, बेटा सारंग गिरफ़्तार

बहू ने ससुर, सास और पति के खिलाफ दर्ज कराई है रिपोर्ट 

गुड़गांव/सहारनपुर। सहारनपुर के डॉक्टर अतुल कुमार जैन उनकी पत्नी और बेटे सारंग जैन के ख़िलाफ़ यौन शोषण और दहेज सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर ख़ुद बहु प्रियंका जैन ने दर्ज करायी है। हरियाणा के गुरुग्राम के महिला पुलिस थाने सेक्टर 51 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 406, 506, 398 ए, 34 के तहत दर्ज इस मामले में पति सारंग जैन को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जबकि डॉक्टर अतुल जैन फ़िलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामला उच्च वर्गीय परिवार से जुड़ा होने के कारण लंबे समय तक दबा रहा और इसपर लीपापोती की जाती रही।

एफआईआर के मुताबिक़, सहारनपुर निवासी डॉ अतुल कुमार जैन के बेटे सारंग का विवाह दिल्ली की चार्टेड अकाउंटेंट प्रियंका जैन से हुआ था। वे गुरुग्राम में रहते थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में, प्रियंका ने अपने ससुर पर पिछले दस वर्षों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जबरन अपहरण और दहेज की मांग जैसे भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हालाँकि इस मामले को दबाने की भरसक कोशिश हुई है, लेकिन दस्तावेज के अनुसार, 23 जुलाई, 24 को इस मामले में सारंग जैन को गिरफ्तार किया, जो बाद में जमानत पर छूट गया। अपने रसूख के दम पर डॉ अतुल जैन की गिरफ़्तारी अभी भी नहीं हुई है, जबकि यौन उत्पीड़न का आरोप उन्हीं पर लगा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पिता गंभीर रूप से बीमार थे, इसलिए लंबे समय तक उसने सब चुपचाप सहा और अपने घर वालों को ज़्यादा कुछ नहीं बताया। ससुर द्वारा छेड़खानी की बात वह अपने पति सारंग को बताती थी, तो वह ध्यान देने के बजाय उल्टा उसके साथ ही मारपीट करता था।  लेकिन जुलाई 2022 के बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसका सब्र जवाब दे गया, जब उसका पति सारंग हिमाचल में कसोल गया, जहां शराब के नशे में कार चलाते वक्त दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना की खबर पाकर प्रियंका गुरुग्राम से मोहाली गयी। कुछ दिन इलाज के बाद जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो वह प्रियंका को साथ लेकर कुछ दिन के लिए पिता के घर सहारनपुर चला गया। शिकायत में कहा गया है कि जब सारंग बिस्तर पर था, तब डॉ अतुल प्रियंका के साथ उसे बाथरूम ले जाता और उससे सारंग के अंगों को साफ करने को कहता। इस दौरान वह ख़ुद भी बाथरूम में मौजूद रहकर शिकायतकर्ता को देखता रहता था। उसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ।

शिकायत के मुताबिक़, डॉ अतुल उसके साथ छेड़छाड़ तो पहले भी बहुत बार कर चुका था, लेकिन जुलाई 22 में उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यही नहीं बल्कि उसे सेक्स वर्कर के पास भेजकर सीखने को भी बोला गया। प्राप्त दस्तावेज के मुताबिक़, प्रियंका का पति सारंग बाई सेक्सुअल था और शादी के दस साल के बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई थी। डॉ अतुल इसी बात का फ़ायदा उठाने की कोशिश में यौन उत्पीड़न करते रहे।

25-30 पेज की अंग्रेजी में लिखी पुलिस में दर्ज शिकायत में दहेज और जबरन अपहरण से लेकर यौन उत्पीड़न और स्त्रीधन हड़पने का बहुत विस्तार से वर्णन है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि महिला पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टा आरोप सही नज़र आते हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    दिल्ली में सोमवार (15 जून) की दोपहर में…

    Continue reading
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    तैयारियों को लेकर सेक्टर-8 पार्टी कार्यालय में ब्रांच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    • By TN15
    • June 15, 2026
    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By TN15
    • June 15, 2026
    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    • By TN15
    • June 15, 2026
    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 15, 2026
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन