तिरपाल खोल, गठरियां बांध किसान बढ़ रहे अपने- अपने घरों की ओर

नई दिल्ली| किसान आंदोलन अब पूरी तरह स्थगित हो गया है। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे आंदोलनकारी किसानों ने अपना सामान बांध लिया है और आज वे लोग औपचारिक रूप से घर वापसी करेंगे। किसान आज अपनी जीत का जश्न मनाते हुए विजय रैलियां निकालेंगे। इसी के साथ अपने घरों की ओर लौट जाएंगे। किसानों ने अपनी गठरियां बांध ली हैं और जरूरत का सभी सामान ट्रॉलियों में रखना शुरू कर दिया है।

साथ ही तिरपाल को भी समेटा जा रहा है। तिरपाल बांधने में इस्तेमाल किए गए बांसों को भी ट्रैक्टर में वापस रखा गया है। इसी बीच नौजवान युवा लाउडस्पीकर बजा जश्न मना रहे है और घर वापस जाने से पहले एक दूसरे गले मिल खुशियां मना रहे हैं।

दरअसल सरकार की ओर से किसानों को मिले आश्वासन के बाद एसकेएम ने घर वापसी जाने का एलान कर दिया था। कुछ बुजुर्ग किसान अपने घर वापस जाने से पहले तंबुओं के आस-पास की सफाई भी कर रहे हैं। सभी सामान इक्ठ्ठा कर ट्रकों में भर दिया है। आज दिल्ली की सीमाओं से सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर निकलेंगे।

सिंघु बॉर्डर पर सभी किसानों ने अरदास की है। आज वहां आखिरी लंगर रखा गया है, जिसके बाद सभी जत्थे जुलूस के साथ अपने घरों की ओर रवाना हो जाएंगे।

हालांकि सैंकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर निकलने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए किसानों ने तय किया है कि सभी संगठन अलग-अलग समय पर वहां से निकलेंगे।

बीते एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान आज उस जगह को खाली कर देंगे, जहां से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसी के साथ एक साल से बंद बार्डर और सड़कों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दिल्ली की सीमाओं से जाने के बाद किसान नेता 13 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। तो वहीं 15 दिसंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक होगी।

Related Posts

अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई
  • TN15TN15
  • March 20, 2026

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाने…

Continue reading
पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत
  • TN15TN15
  • March 20, 2026

रात के अंधेरे में हरियाली का सफाया दिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी