बीजेपी के अंदरूनी हालात को बयां कर रही नितिन गडकरी की चिट्ठी!

चरण सिंह 

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हेल्थ एंड मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाली 18 फीसदी जीएसटी को हटाने के लिए वित्त मंत्री को जो पत्र लिखा है उससे केंद्र सरकार में हड़कंप मच गया है। हड़कंप मचने का बड़ा कारण यह है कि एक जिम्मेदार मंत्री ने अपनी ही सरकार की खामियों को इंगित करते हुए उसमें सुधार की बात की है। नितिन गडकरी की इस चिट्ठी को तरह-तरह से लिया जा रहा है। राजनीतिक पंडित इस चिट्ठी को नितिन गडकरी की पीएम मोदी के प्रति बगावत के रूप में देख रहे हैं। इसके पीछे आरएसएस का हाथ बतया जा रहा है। तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आरएसएस के खिलाफ बयान दिलाकर बड़ा पंगा ले लिया है। दरअसल जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि वाजपेयी और आडवाणी के समय आरएसएस की जरूरत पड़ती थी। अब भारतीय जनता पार्टी इतनी मजबूत है कि अब आरएसएस की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि आरएसएस एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है तो बीजेपी एक राजनीतिक संगठन। ऐसे में लोकसभा चुनाव में आरएसएस के पूरी सक्रियता से चुनाव न लड़ाने की बात भी सामने आई थी। अब आरएसएस मोहन भागवत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिन गिन कर नसीहत दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खोला गया मोर्चा गृहमंत्री अमित शाह की देन बताया जा रहा है तो योगी आदित्यनाथ के सिर पर आरएसएस का हाथ बताया जा रहा है। ऐसे ही नितिन गडकरी की इस चिट्ठी के पीछे भी आरएसएस का हाथ बताया जा रहा है। इन सब बातों के बीच यह भी जानकारी आ रही है कि आरएसएस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कह दिया गया है कि अगले साल आपके 75 साल पूरे होने जा रहे हैं तो आपको संन्यास लेना है। योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और अमित शाह की वजूद की लड़ाई मोदी के बाद प्रधानमंत्री के लिए ही बताई जा रही हैं। हालांकि खबरें यह भी आ रही हैं जब तक नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सरकार के साथ हैं तब तक मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। वैसे भी मोदी नियम दूसरे नेताओं के लिए बनाते हैं न कि अपने लिए।
भाजपा में जो हालात और समीकरण उभर कर सामने आ रहे हैं। उससे तो यही लगता है कि आने वाले समय में भाजपा में बड़ी बगावत हो सकती है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र पूरी होने पर संन्यास नहीं लेते हैं तो भाजपा में उनके खिलाफ लामबंदी हो सकती है। ऐसे में आरएसएस का हस्तक्षेप बीजेपी में पूरी तरह से देखने को मिल सकता है। दिलचस्प बात यह है कि एक ओर आरएसएस भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोल रहा है तो दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व आरएसएस को खास तवज्जो नहीं दे रहा है। खबरें यह भी आ रही हैं कि बजट में आरएसएस की कोई सलाह नहीं ली गई है। इस बात के लेकर आरएसएस काफी नाराज है। नितिन गडकरी की चिट्ठी से भी आरएसएस की नाराजगी दर्शायी जा रही है। मतलब आने वाले समय में बीजेपी में नये समीकरण उभरते देखने को मिल सकते हैं।

  • Related Posts

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    एस आर दारापुरी  भारतीय बौद्धिक परंपरा में धर्म…

    Continue reading
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    सम्मान का चयनात्मक सच-जब पत्नी के माता-पिता पूज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी